नगर निगम कर्मी सहित 12 पॉजिटिव

नगर निगम कर्मी सहित 12 पॉजिटि


April 19, 2020 


भोपाल। शहर में लॉकडाउन के दौरान खाना बांटने के दौरान निगम कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित हो गए है जिनकों क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं राजधानी में 12 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के चलते प्रदेश में लॉकडाउन किया हुआ है। जिससे प्रदेश के जनता को संक्रमण होने से बचाया  जा सके। इस दौरान राजधानी में नगर निगम व अन्य विभाग व निजी संस्थाएं जनता को खाना वितरण जैसी व्यवस्थाओं में कार्यरत है। नगर निगम के द्वारा दीनदयाल योजना के तहत गरीबों व असहायों के लिए ,खाना निर्माण व वितरण का कार्य किया जाता है। वर्तमान में शहर में लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूर व असहाय लोागंों के लिए यहां से खाना वितरण का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए निगम के अधिकतर कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हीं कर्मियों में से एक सुभाष जोशी हैं जो कि दीन दयाल रसोई में खाना वितरण करवा रहे थे। इस दौरान रैनबसेरे में खाना व शहर के अन्य को खाना वितरण करते समय किसी कोरोना संक्रमित पॉजिटिव के संपर्क में आ जा ने से वह भी संक्रमित हो गए हैं। जिनकी जांच रिपोर्ट आज आई है।


9 माह की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव


कोरोना से क्या बच्चे क्या बृढ़े कोई भी अछूता नहीं हैं। शनिवार का दिन ही एैसा निकला जिस दिन कोई मरीज कोरोना पौजिटिव नही निकला था वहीं दूसरे दिन आज आई रिपोर्ट में 12 लोगों के पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है। जिसमें में एक 9 माह की बच्ची को कोरोना पॉजिटिव होने के साथ राजधानी के स्लम एरिया सांई बाबा नगर बस्ती में एक बच्चा जो कि 11 वर्ष सहित 3 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह से आज आई जांच रिपोर्ट में 12 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है। 


Popular posts